छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर
शैक्षणिक सत्र 2021-22
माह नवम्बर
असाइनमेंट - 04
कक्षा - दसवीं
विषय – हिन्दी
निर्देश :- दिए गए सभी प्रश्नों
को निर्देशानुसार हल कीजिए। Instruction :- Attempt all the questions as per given
instructions. |
पूर्णांक-20
प्रश्न 1 'मरिया' प्रथा ने सिकुमार की जिंदगी को किस तरह
बदल दिया?
प्रश्न 2 'कोठी म धान छलक जाए, ये जिनगी फेर चमक जाए'। पंक्ति का आशय
स्पष्ट कीजिए?
प्रश्न 3 (अ) बांस के हरे-भरे
पेड़ और दूंठ के माध्यम से लेखक प्रभाकर जी क्या कहना चाहता है? लिखिए?
(ब) तानाशाही क्या है? तानाशाह की जीवन शैली कैसी होती है? अपने शब्दों में लिखिए?
प्रश्न 4 दिए गए पद्यांश का संदर्भ
प्रसंग सहित व्याख्या कर लिखिए :-
निर्झर में गति है, यौवन है, वह आगे बढ़ता जाता है।
धुन सिर्फ एक है चलने की अपनी मस्ती में
गाता है।
बाधा के रोड़ों से
लड़ता वन के पेड़ों से टकराता।
बढ़ता चट्टानों पर
चढ़ता, चलता यौवन से मदमाता।
प्रश्न 5 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर
लगभग 150-200 शब्दों में निबंध लिखिए।
(अ) समय का सदुपयोग
(ब) स्वच्छता अभियान
(स) इंटरनेट आज की आवश्यकता